Tuesday, March 24, 2020

PM Modi का ऐलान – पूरे देश में रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक कर्फ़्यू, सभी अपने घर में ही रहें


PM Modi का ऐलान  – पूरे देश में रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक कर्फ़्यू, सभी अपने घर में ही रहें


New Delhi : देश में फैल रहे Corona Virus को लेकर PM Narendra Modi ने मंगलवार रात आठ बजे देश को संबोधित किया। PM ने कहा – परीक्षा की इस घड़ी में एक दिन के जनता कर्फ़्यू को हर एक आदमी ने सफल बनाया। Corona Virus महामारी के बारे में सबलोग जान रहे हैं। सक्षम से सक्षम देश इस महामारी का मुक़ाबला नहीं कर पा रहे हैं। पिछले 2 माह का एक्सपीरिएंस बता रहा है कि सोशल डिस्चेन्शिंग और घरों में लॉक रहने के सिवा कोई और विकल्प नहीं है। सोशल डिस्टेन्शिंग हर व्यक्ति के लिये है। PM के लिये भी। सिर्फ़ मरीज़ों के लिये नहीं, सबके लिये ज़रूरी है। लॉकडाउन को गंभीरता से लें। आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन। घरों से निकलने पर पाबंदी। जो जहां है, वही रहें। PM Modi ने आज सुबह ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा – वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा। इधर देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 583 हो गई, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 101 मामलों की पुष्टि हुई। दूसरे नंबर पर केरल (95) है। वहीं, मंगलवार को मणिपुर में संक्रमण का पहला मामला सामने आया। 23 वर्षीया संक्रमित लड़की हाल ही में ब्रिटेन से लौटी थी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पूरी तरह लॉकडाउन की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। 5 राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है। देशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू करवाने के लिए पुलिस सड़कों पर है। पुलिस बैरिकेडिंग कर सिर्फ जरूरी कामों के लिए लोगों को आने जाने की इजाजत दे रही है। दिल्ली में सोमवार को लॉकडाउन के पहले दिन उल्लंघन करने 1012 लोगों पर केस दर्ज किए गए। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने कहा है कि विदेश से लौटे लोगों की पहचान के लिए मेडिकल टीमें लोगों के घर जाकर उनकी जांच करेगी। तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा ने अपने कई शहरों को लॉकडाउन किया है। देश के 577 जिले इस दायरे में आते हैं। वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी और राजस्थान में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में सोमवार आधी रात से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

GST Council recommends waiving interest and penalties for demand notices issued under Section 73 of the CGST Act

  Ministry of Finance Recommendations of 53rd GST Council Meeting Ministry of Finance GST Council reco...